फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waiting for order, farmers are not depositing bills

Bijnor News: बिजनौर - आदेश का इंतजार, बिल जमा नहीं कर रहे किसान

Fri, 28 Jul 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Waiting for order, farmers are not depositing bills
- निजी नलकूपों पर हुआ पांच करोड़ बिजली बिल का बकाया
विज्ञापन

- बिजनौर डिवीजन में 5622 निजी नलकूप कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसान फ्री बिजली बिल के आदेश के इंतजार में बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजनौर डिवीजन के निजी नलकूपों का पांच करोड़ 42 लाख रुपये बकाया चल रहा है। हालांकि विभाग निजी नलकूपों का किसानों से बिल मांग नहीं रहा है।
सरकार की ओर से किसानों के निजी नलकूपों के बिजली बिल से माफ करने की घोषणा की गई थी। अभी तक ऊर्जा निगम में कोई शासनादेश नहीं पहुंचा। अप्रैल माह के बाद से बिजली फ्री लागू करने के इंतजार में किसान निजी नलकूपों के बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। वहीं, घोषणा होने व शासनादेश नहीं आने पर ऊर्जा निगम के अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

बिजनौर डिवीजन के 5622 निजी नलकूप किसानों पर बिजली बिल का 5 करोड़ 42 लाख रुपया बकाया चल रहा है। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ के संबंध में अभी कोई शासनादेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास बिजलीघर की पांच एमवीए और बढ़ रही क्षमता
जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए आवास विकास और बुखारा बिजलीघर हैं। इन दोनों बिजलीघरों से 5025 व्यावसायिक उपभोक्ता, करीब 27,915 घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति होती थी। उपभोक्ता ज्यादा होने से शहर में ओवरलोडिंग है। अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि आवास विकास बिजलीघर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। आवास विकास बिजलीघर की क्षमता में पांच एमवीए और बढ़ोत्तरी हो रही है। अब यह बिजलीघर 20 एमवीए की जगह 25 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed