{"_id":"6154af4c8ebc3e61f02bd86d","slug":"voluntary-blood-donation-day-october-1-bijnor-news-mrt5584754186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाना चाहते हो दूसरों की जान, तो एक अक्तूबर को जरूर करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाना चाहते हो दूसरों की जान, तो एक अक्तूबर को जरूर करें रक्तदान
विज्ञापन
Voluntary Blood Donation Day October 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचाना चाहते हो दूसरों की जान, तो एक अक्तूबर को जरूर करें रक्तदान
बिजनौर। रक्तदान करने के लिए जिलेवासियों में पहले से काफी उत्साह है। जिला अस्पताल में हर साल हजारों जिलेवासी रक्तदान करने आ रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक संस्थाएं भी रक्तदान कराती हैं। अमर उजाला फाउंडेशन भी न सिर्फ जिलेवासियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है, बल्कि साल में दो बार रक्तदान शिविर भी आयोजित करा रहा है।
जिले की आबादी बढ़ी है और इसके साथ ही सभी तरह की जरूर भी। कई तरह की बीमारी और हादसे के कारण भी मरीजों के लिए खून की जरूरत होती है। एक शरीर की खून की कमी को दूसरे शरीर से ही पूरा किया जा सकता है। जिलेवासी पहले केवल एक दूसरे को जरूरत होने पर ही खून देते थे, लेकिन अब बिना किसी को जाने पहचाने रक्तदान करने के लिए जागरूकता बढ़ी है। जिले में केवल सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में ही हर साल करीब एक हजार यूनिट रक्तदान होता है। जिला अस्पताल के अलावा बाकी जगह भी लोग रक्तदान करने जाते हैं। एक यूनिट रक्तदान करने से वे न केवल चार जान बचा रहे हैं साथ ही वे खुद को भी स्वस्थ रख रहे हैं।
रक्तदान करने से कैंसर, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बहुत कम हो जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है। महिलाएं भी रक्तदान करने के लिए आती हैं। एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा इस अवसर पर जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के तकनीकी अधिकारी डॉ. राकेश चौहान के अनुसार अमर उजाला रक्तदान करने के फायदे जनता को बताता रहा है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है। सभी को दूसरों की जान बचाने व खुद का शरीर स्वस्थ रखने के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए।