वॉलीबॉल प्रतियोगिता: बिजनौर के बेटे ने फाइनल मैच में किया ऐसा कमाल, घर बधाई देने वालों का लगा तांता
राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता : बिजनौर के बेटे लवी चौधरी की मदद से हरियाणा की टीम ने फाइनल मैच में राजस्थान को हरा दिया। उधर, लवी चौधरी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के लवी की कप्तानी में हरियाणा राज्य की टीम ने गोल्ड जीत लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरियाणा की जूनियर टीम ने राजस्थान को हराया। टीम के साथ-साथ लवी चौधरी का भी खेल प्रदर्शन शानदार रहा।
जम्मू-कश्मीर में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को फानइल मैच हरियाणा और राजस्थान की टीम के बीच हुआ। हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से राजस्थान को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर लिया।
बता दें कि हरियाणा की इस जूनियर टीम के कप्तान ग्राम रहमापुर निवासी मांगेराम का पुत्र लवी चौधरी है। हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की।
यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह
लवी चौधरी ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि पूरी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम हावी रही। लीग मैच में हरियाणा की टीम ने पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल की टीम को परास्त किया। क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की टीम ने गुजरात की टीम को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 3-0 से शिकस्त दी।
वहीं फाइनल मैच में भी हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम पर 3-0 से विजय प्राप्त की। लवी चौधरी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। लवी चौधरी की टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की खबर जैसे ही ग्राम रहमापुर में पहुंची, वैसे ही लवी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप
बिजनौर के बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने मैच खत्म होते ही लवी को फोन कर बधाई दी। लवी चौधरी ने सफलता का श्रेय पिता मांगेराम और माता सर्वेश देवी व कोच राहुल सांगवान को दिया।