फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   VK School Nhataur won the match

वीके स्कूल नहटौर ने जीता मैच

Mon, 22 Mar 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
VK School Nhataur won the match
वीके स्कूल नहटौर ने जीता मैच
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के पर खेल विभाग की ओर से चल रही अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच स्टेडियम-बी और वी.के इंटरनेशनल स्कूल नहटौर के बीच हुआ। इसमें वी.के स्कूल नहटौर ने स्टेडियम-बी को चार विकेट से हराया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर खेल विभाग की ओर से रविवार से अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्टेडियम-बी पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में कुल 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें उत्कर्ष शर्मा ने 16 रन बनाए। वी.के स्कूल नहटौर की ओर से भूपेंद्र ने तीन और अलौकिक तथा विश्वास ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुुए वी.के स्कूल नहटौर ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें विश्वास ने 31 महिंदर ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन

स्टेडियम-बी की ओर से मेहुल ने तीन, जैद ने एक विकेट लिया। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में एम.डी स्कूल बिजनौर ने फादरसन स्कूल चांदपुर की टीम को छह विकेट से हराया। फादरसन स्कूल चांदपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर कुल 111 रन बनाए। अदाव ने 45, शिखर अग्रवाल ने 39 रन का सहयोग किया। एम.डी स्कूल की ओर से पार्थ ने तीन, यश ने एक विकेट लिया। एम.डी स्कूल ने जवाब में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें आदी सिद्धांत ने 42 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। रजत ने 27 रन बनाए। फादरसन की ओर से शिखर, तुषार और रजी ने एक-एक विकेट लिया। दोनों मैच के अंपायर सुरेश, सौरभ चौधरी, मोहम्मद मोहसिन, तुषार मलिक रहे। स्कोरर की भूमिका उत्कर्ष शर्मा और अजय राजपूत ने निभाई। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, नागेंद्र कुमार सारस्वत, अमित श्रीवास्तव, पुनीश सैनी, परोपकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed