{"_id":"66032c2da68313ebb80e97eb","slug":"visions-of-bengali-culture-seen-in-akhand-mahanam-sankirtan-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-121311-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अखंड महानाम संकीर्तन में दिखे बंगाली संस्कृति के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अखंड महानाम संकीर्तन में दिखे बंगाली संस्कृति के दर्शन
Wed, 27 Mar 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
बेगावाला। क्षेत्र के धर्मनगरी बंगाली समाज में बंगाली नववर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय सोलह प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ। इस महानाम संकीर्तन में बंगाली रीति रिवाज और संस्कृति के भी दर्शन हो रहे हैं।
धर्मनगरी बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार की शाम को घटस्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। 28 मार्च को शाम छह बजे संकीर्तन का समापन होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। संकीर्तन करने के लिए अन्य प्रदेशों उड़ीसा, उत्तराखंड, मेरठ, पीलीभीत और बिजनौर के धर्मनगरी गांव से सत्संगी आए। हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे। हरे राम हरे राम का नाम जपा गया। दीपक मंडल ने बताया कि एक सत्संगी टीम में आठ लोग होते हैं। दो घंटे तक एक टीम लगातार संकीर्तन करती है। इसके बाद अगली टीम की घोषणा कर दी जाती है। संकीर्तन के पहले टीम के सदस्य तुलसी पूजन करते हैं और संकीर्तन करते हुए पहले वाली टीम के साथ शामिल हो जाते हैं। इस प्रकार यह सिलसिला 24 घंटे लगातार बगैर रूके चलता है। इस मौके पर अनिल, नीलकमल, सुबोध मिस्त्री, दीपक, तपनपाल, श्यामल मंडल, रर्थेंद्र विश्वाश, परिमल आदि मौजूद रहे।