{"_id":"5ffb380d8ebc3e33de66c103","slug":"villagers-protest-if-forest-department-does-not-take-action-bijnor-news-mrt51987237","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव चकफेरी में गुलदार के पशुओं पर लगातार हमला करने तथा सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या के निस्तारण के लिए कोई सटीक कार्रवाई न किए जाने से गांव वालों में रोष है। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
गांव चकफेरी में गुलदार का आतंक छाया है। गुलदार ने शनिवार रात गांव चकफेरी निवासी गोपाल सिंह की पशुशाला में बंधे कटरे पर हमला कर जख्मी कर दिया। शोर की आवाज पर पशु स्वामी व गांव वाले एकत्र हुए और पशुशाला में पहुंचे तो गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। गांव वालों का कहना है कि गुलदार दो दिन से लगातार दिन में ही नजर आ रहा है। पूर्व में गुलदार एक नीलगाय व एक बछड़े को हमला कर मार चुका है। गुलदार के देखे जाने से लोगों में भय बना है। दिन में गुलदार के दिखने व सूचना के बाद भी वन विभाग के न पहुंचने पर गांव वालों में रोष है। उन्होंने वन विभाग के ढुलमुल रवैये से तंग होकर वन विभाग के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में वेद प्रकाश, राहुल असवाल, कृष्ण लाल शर्मा, अमरीक सिंह, रामगोपाल, राजकुमार, अमित, जगजीत, विनोद चौहान तथा दीपक कुमार आदि रहे। वहीं शनिवार देर शाम गांव रसूलपुर निवासी मोहम्मद रफीक के घर में घुसकर वहां बंधी बकरी को जंगल में उठाकर ले गया और निवाला बना लिया। रविवार सुबह गुलदार फिर से गांव में आ धमका। नगीना रेंज के रेंजर वीरेंद्र सिंह वोहरा ने कहा शीघ्र गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।