{"_id":"625c5ccd3efccf65132f5336","slug":"villagers-of-saufatpur-demonstrated-nazibabad-news-mrt5849382154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौफतपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौफतपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सौफतपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नांगलसोती। गांव सौफतपुर में पिछले एक माह से पेयजल पाइप लाइन लीकेज होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। पानी की लीकेज को लेकर ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक महीने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर स्थित जल निगम के नलकूप और ओवरहेड टैंक से गांव हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर, ढोलापुरी, चमरौला आदि गांव को पानी की सप्लाई होती है। ग्रामीण जिले सिंह, अरुण कुमार, राजीव कुमार, राजवीर, अमित रस्तोगी, कौशल राठी, विकुल सिंह का कहना है कि बिजनौर-मंडावली मार्ग पर गांव सौफतपुर बस स्टैंड के निकट पिछले एक माह से पानी की पाइप लाइन लीकेज है। मार्ग के जिस स्थान पर पानी लीकेज हो रहा है वहां गड्ढा हो गया है, जिसमें आए दिन वाहन फंस रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर, जल निगम के जेई रवि वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।