फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers furious against dealer over ration cut

राशन कटौती पर डीलर के खिलाफ भड़के ग्रामीण

Fri, 03 Sep 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious against dealer over ration cut
राशन कटौती पर डीलर के खिलाफ भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

नजीबाबाद। राशन वितरण में कटौती करने पर गांव भटौली के लोगों ने डीलर के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राशन डीलर का कोटा निरस्त करने की मांग की है।

ग्रामीण योगेश कुमार, पवन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, अरविंद का कहना है कि ग्राम पंचायत अलावलपुर नैनू के गांव भटौली में राशन डीलर अजय कुमार की दुकान है। ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से अभद्रता करता है। राशन डीलर सरकार द्वारा निर्धारित पांच किलो राशन प्रति यूनिट के स्थान पर चार किलो राशन प्रति यूनिट ग्रामीणों को देता है। ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ आक्रोश जताते हुए शुक्रवार को एसडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एसडीएम से राशन डीलर का कोटा निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रयान, उदय सिंह, मनीष कुमार, हितेश कुमार, करतार सिंह, जौनी सिंह, महिपाल सिंह, जीत सिंह, टीकम सिंह, नरदेव सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed