{"_id":"652cc30a34292ad8dd0f50f8","slug":"villagers-built-a-temporary-bridge-on-malan-river-by-donating-their-labor-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-4226-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: श्रमदान कर ग्रामीणों ने मालन नदी पर बनाया अस्थायी पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: श्रमदान कर ग्रामीणों ने मालन नदी पर बनाया अस्थायी पुल
विज्ञापन
बरसात में मालन नदी के तेज प्रवाह में ध्वस्त हो गया था अस्थायी पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। गांव पुंडरीकला और आस-पास के ग्रामीणों ने चंदे और श्रमदान से मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया है। बरसात के दौरान मालन नदी में आए उफान में पुराना अस्थायी पुल बह गया था। पुल बनने से किसानों को गन्ना ढुलान में आसानी होगी।
ग्रामीण दुष्यंत कुमार, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, जयपाल, गजेंद्र सिंह आदि ने लकड़ी की बल्ली, लोहे के गर्डर और ह्यूम पाइप के माध्यम से पुंडरीकला-बरमपुर मार्ग के बीच मालन नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया है। पुल के निर्माण होने से दर्जनों गांवों के लोगों का खेत खलिहानों पर जाने में आसानी होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी पुल निर्माण से नांगल, जीतपुर, खानपुर, हरचंदपुर, महंसापुर, मानपुर, बरकातपुर, पुंडरी, कामराजपुर, चंदोक आदि गांव नदी पार के बरमपुर, मौजमपुर, ताहरपुर, खेड़ी, भोजपुर और किरतपुर से जुड़ सकेंगे। किसान अब पेराई सत्र में चीनी मिल तक गन्ना ढुलान आसानी से कर सकेंगे।