फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villager beaten to death with sticks

ग्रामीण की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Fri, 28 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villager beaten to death with sticks
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरहैड़ी में मृतक की पत्नी से जानकारी लेते एसपी डा.धर्मवीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
ग्रामीण की लाठी डंडों से पीटकर हत्या
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर )। क्षेत्र के धीमरहेड़ी में एक विवाहिता को भगाकर ले जाने के शक में युवक के पिता की महिला के परिजनों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह और एसपी ग्रामीण तथा सीओ नगीना प्रभात कुमार भी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
गांव धीमरहेड़ी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे पत्नी के साथ अपने घर जा रहे वीर सिंह सैनी (52 वर्ष) की बीच सड़क पर पड़ोसी मेहराम व उसके परिजनों ने लाठी डंडो से पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक केएम दोहरे और सीओ प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह व एसपी देहात भी डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि तीन बच्चों की मां मेहराम की पत्नी (35) छह अगस्त को घर से चली गई थी। जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला 25 अगस्त को घर लौट आई। मेहराम व उसके परिजनों को शक था कि वीर सिंह का 18 साल का अविवाहित पुत्र उसे अपने साथ ले गया था। इसी वजह से कुटुंब होने के बावजूद मेहराम व उसके परिजन उसके पिता वीर सिंह से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे जब वीर सिंह अपनी पत्नी के साथ कहीं से आकर गांव में पैदल ही अपने घर जा रहा था तो रास्ते में मेहराम व उसके परिजनों ने उसे घेर लिया ओर लाठी डंडो से पीटकर कर उसकी हत्या कर दी। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि वीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाल के एम दोहरे ने बताया कि आरोपी फरार हो गए हैं अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed