फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village wise sugarcane speculative demonstration work started in Dhampur

धामपुर में ग्राम वार गन्ना सट्टा प्रदर्शन का काम शुरू

Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Village wise sugarcane speculative demonstration work started in Dhampur
धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से ग्राम वार गन्ना सट्टा प्रदर्शन का कार्य शुरू कर दिया गया है। 30 अगस्त तक सट्टा प्रदर्शन का काम पूरा होना है। इसके लिए धामपुर, अफजलगढ़, बिलाई और स्योहारा में विभाग की ओर से चीनी मिलों के अधिकारियों और गन्ना विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 70 टीमों का गठन किया गया है। टीमें अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में जाकर किसानों के बीच उनके गन्ना सट्टे का प्रदर्शन कर रही हैं। कहीं किसानों के गन्ना सट्टे में गड़बड़ी मिलने पर मौके पर ही संशोधन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने बताया कि गन्ना आयुक्त के आदेश पर चीनी मिलों के अधिकारी और गन्ना विभाग के गन्ना पर्यवेक्षकों की संयुक्त गठित टीमों द्वारा गांवों में जाकर यह कार्य किया जा रहा है। धामपुर गन्ना समिति में 45, अफजलगढ़ में 21, बिलाई और स्योहारा क्षेत्र में दो-दो टीमें गठित की गई है। टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांवों में पहुंच रही है। इससे पहले ग्राम वासियों को जागरूक करने के लिए, जिस गांव में प्रोग्राम होता है, टीम के पहुंचने से पहले उस गांव में मुनादी करा दी जाती है, जिससे किसान गांव में मौजूद रहें। किसानों को सुझाव दिया है कि वह अपने गन्ना सट्टे से संबंधित पौधा, पैड़ी का रकबा, नाम, मोबाइल नंबर, गांव का नाम, बैंक खाता संख्या, आधार नंबर आदि का ठीक से अध्ययन कर लें। यदि कहीं पर गड़बड़ी है तो उसे ठीक करा लें। 30 अगस्त के बाद संशोधन हो पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed