फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village Nazarpur...where the youth are deeply filled with the spirit of serving the country.

Bijnor News: गांव नजरपुर... जहां के युवाओं में कूट-कूट कर भरा है देश सेवा का जज्बा

Mon, 23 Sep 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Village Nazarpur...where the youth are deeply filled with the spirit of serving the country.
हमारा गांव
विज्ञापन

गांव के 60 लोग सरकारी नौकरी में, जिनमें से 40 सेना में हैं
दो युवक गजेंद्र सिंह और राजेश कुमार का नाम वीर शहीदों में शामिल
गुर्जर बहुल गांव नजरपुर की आबादी लगभग एक हजार


राजीव अग्रवाल
चांदपुर। चांदपुर तहसील का छोटे का गांव नजरपुर, जहां के युवाओं में देश भक्ति कूट कूटकर भरी है। गांव के लगभग 40 युवा सेना में नौकरी कर देशभक्ति को प्रमाणित कर रहे हैं। गांव के दो युवक गजेंद्र सिंह और राजेश कुमार का नाम वीर शहीदों में शामिल है। दोनों की याद में गांव में स्मारक बना हुआ है।
गांव नजरपुर की आबादी लगभग एक हजार है। गांव पूर्ण रूप से सम्पन्न और शिक्षित है। गांव के चारों ओर मंदिर हैं, जिसमें दो ओर शिव मंदिर, तीसरी ओर मां चामुंडा और चौथी ओर मां काली का मंदिर है।
विज्ञापन

गांव के लगभग 60 लोग सरकारी नौकरी में हैं, जिनमें 35-40 युवक फौज में हैं। एक ही परिवार के छह लोग फौज में हैं। चचेरे भाई गजेंद्र सिंह पुत्र होशराम सिंह और राजेश कुमार पुत्र सोमपाल सिंह हैं शहीद हो गए थे। जिनकी याद में गांव में स्मारक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में नही हैं कोई मजदूर
पूर्व प्रधान ओमकार सिंह का कहना है कि गांव में तीन-चार परिवार छोड़ सभी गुर्जर समाज से हैं। गांव में प्रत्येक घर में ट्रैक्टर और खेत पर नलकूप है। गांव में कोई मजदूर भी नहीं है। गांव के करीब 60 लोग सरकारी नौकरी में हैं, जिनमें से करीब 40 फौज में हैं।
खुशहाल गांव के रूप में है पहचान
गांव नजरपुर में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय आदि बना हुआ है। गांव की एक सड़क है, जो स्कूल तक जाती है।

एक ही परिवार के छह सदस्य लोग फौज में
गांव निवासी पांच भाइयों खड़ग सिंह, रामचरन सिंह, होशराम सिंह, सोमपाल सिंह, करन सिंह के कुल सात पुत्र हैं। इनमें से छह फौज में हैं। होशराम सिंह के पुत्र गजेंद्र सिंह के शहीद हो गए थे। गजेंद्र का पुत्र भी फौज में है।


दो युवा हुए शहीद
गांव निवासी होशराम सिंह का पुत्र गजेंद्र सिंह 2017 में सेना के प्रशिक्षण के दौरान शहीद हो गया था। सोमपाल सिंह का पुत्र राजेश कुमार वर्ष 2015 में शहीद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed