फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Village leaders are leading in the war with Corona

कोरोना से जंग में अग्रणी हैं ग्राम प्रधान

Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Village leaders are leading in the war with Corona
कोरोना से जंग में अग्रणी हैं ग्राम प्रधान
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना को हराने में जिले के ग्राम प्रधान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कई प्रधान प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। नजीबाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की प्रधान नंदनी राजपूत अपने कार्यों को लेकर चर्चाओं में हैं।

उन्होंने गांव में कोरोना से बचाव के लिए गांव में आईसोलेशन रूम तैयार कराया है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन तक रखने तथा खाने की व्यवस्था है। प्रधान के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह वैभव ग्राम संगठन राशन किट तैयार करके जरूरतमंदों को बांट रहा है। ऐसे 120 परिवार में चिह्नित हैं। इस कार्य में ग्राम प्रधान के पति हिमांशु राजपूत का सहयोग है। वहीं, नजीबाबाद ब्लॉक की पंचायत तहारपुर लालू की प्रधान मीनाक्षी त्यागी ने गांवों की साफ सफाई कराने के साथ कोरोना जागरूकता अभियान चला रखा है। मोबाइल से लोगों की परेशानी जानकर दूर कर रही हैं। प्रधान ने गांव में पीपीई तथा राशन किट बंटवाई हैं। जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रवाना के प्रधान रूपक कुमार ने गांव में मजदूरी करने वाले परिवारों को 2500 राशन के पैकेट तथा राशन बांटा है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले की पंचायतों को इससे प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed