फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vijay Jain, who has been leading the barefoot protest for 11 years, will undergo a health check-up.

Bijnor News: 11 सालों से नंगे पैर आंदोलन कर रहे विजय जैन के स्वास्थ्य की जांच होगी

Thu, 12 Feb 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vijay Jain, who has been leading the barefoot protest for 11 years, will undergo a health check-up.
धामपुर। गणेश चौथ समिति के संरक्षक विजय जैन धामपुर पालिका सीमा में पुरानी पाइप लाइनों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर साढ़े 11 साल से नंगे पैर भगवा वस्त्रधारण कर आंदोलन करते चले आ रहे हैं। लंबे अरसे से नंगे पैरों रहकर आंदोलन करने से उनके पैरों में बिवाई फटने से जख्म होने लगे हैं और उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल ने बताया कि उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए धामपुर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि वर्तमान में धामपुर में कोई ऐसी पाइपलाइन नहीं है जिसे फिलहाल बलवाया जा सके। लेकिन अमृत-टू योजना के अंतर्गत नगर की अधिकांश पाइपलाइनों को बदलने का प्रयास किया जाएगा। उधर विजय जैन अधिकारियों के लाख प्रयास किए जाने के बाद भी मांग पूरी न होने तक जूते, चप्पल पहनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब उन्होंने पुरानी पाइप लाइनों को बदलवाने का बीड़ा उठाया है तो वह तक अंत तक आंदोलनरत रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अंकित कुमार का कहना है कि 12 फरवरी को डाक्टरों की टीम द्वारा विजय जैन के स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed