{"_id":"692f2e10ad8f832e9b090205","slug":"video-of-youth-being-forced-to-commit-suicide-under-pressure-from-enforcement-agencies-goes-viral-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-166511-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फाइनेंसरों के दबाव में आत्महत्या के लिए मजबूर होने का युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फाइनेंसरों के दबाव में आत्महत्या के लिए मजबूर होने का युवक का वीडियो वायरल
Tue, 02 Dec 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। फाइनेंस कंपनी के कुचक्र में फंसे एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खगरिया बिहार से जारी किए वीडियो में युवक ने फाइनेंसरों के दबाव में आत्महत्या करने को मजबूर होने की बात कही है।
सूदखोरों और फाइनेंसरों के दबाव में जिले में कई लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद फाइनेंसरों के कुचक्र में फंसे नजीबाबाद के युवक का सनसनी खेज वीडियो वायरल हो रहा है। स्वयं को नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलूशाह राजों का चौराहा निवासी सरदार परवेज होने की जानकारी देते हुए युवक ने स्वयं को बिहार के खगरिया में होने की जानकारी दी है।
युवक ने वीडियो में बिजनौर के एक व्यक्ति की मदद से 2.70 लाख रुपये में ट्रक एक फाइनेंस कंपनी के माध्यम से लेने की बात कही। वायरल वीडियो में युवक ने बताया कि ट्रक बिहार के खगरिया में एक्सीडेंट हो गया। फाइनेंसर उस पर लगातार पैसे का दबाव बना रहे हैं और ट्रक छुड़ाने में मदद नहीं कर रहे ट्रक छुड़ाने के सिलसिले में वह बिहार आया है। युवक ने फाइनेंसरों के दबाव में स्वयं के आत्महत्या के लिए मजबूर होने के बाद वीडियो में कही है। सरदार परवेज का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों में हड़कंप है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के लोगों से ट्रक का फाइनेंस कराया था। न्यायालय से ट्रक रिलीज कराने के लिए फाइनेंसर रुकी हुई धनराशि मांग रहे हैं। संबंधित युवक से संपर्क किया जा रहा है।