फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Video of illegal recovery in college goes viral

कॉलेज में अवैध वसूली का वीडियो वायरल

Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of illegal recovery in college goes viral
कॉलेज में अवैध वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन

स्योहारा। ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित एक कॉलेज में विधि छात्रों से अवैध वसूली किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। विधि छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है। इस कॉलेज में मंगलवार को भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली को लेकर हंगामा किया था। उन्होंने उप जिलाधिकारी धामपुर को ज्ञापन भी दिया था। शुक्रवार दोपहर छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली को लेकर विधि छात्रों ने प्राचार्य से विरोध जताया। छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर जिलाधिकारी सहित छात्रों के ग्रुप में डाल दिया। विधि छात्र शाहबाज आलम, मोहम्मद आजम, अजीम खान, अतुल कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद असगर, असद अहमद ने शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भी भेजा है। छात्रों का कहना है कि एलएलबी के छात्रों के लिए रुहेलखंड विवि से नियम बना है कि करोना कोविड-19 के चलते विद्यार्थियों के प्रथम और छठे सेमेस्टर की ही प्रयोगात्मक परीक्षा होगी बाकी सेमेस्टर में विद्यार्थी प्रोन्नत किए जाने हैं। लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कॉलेज के प्राचार्य एके मिश्रा का कहना है कि बाहरी छात्र आकर कॉलेज में राजनीति करते हैं जिससे कालेज का माहौल खराब होता है। अवैध वसूली किए जाने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed