{"_id":"6af8b5098d3016f2690bafa1","slug":"drizzle-follows-fog-in-bijnor-aqi-at-117-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-195481-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर में कोहरे के बाद बूंदाबांदी, एक्यूआई 117","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर में कोहरे के बाद बूंदाबांदी, एक्यूआई 117
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शाम को बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे गेहूं की बोआई में देरी होगी और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
सुबह साढ़े सात बजे तक कोहरा छाया रहा। नगीना वेधशाला के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप कमजोर रही और शाम को बादल छाए रहे। जनपद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 पर पहुंच गया, जो एनसीआर और दिल्ली की तुलना में कम है। ग्राम गंगदासपुर निवासी किसान चौधरी शूरवीर सिंह और कंभौर निवासी किसान सुरपाल सिंह ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की बोआई में देरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरसों की फसल के लिए हानिकारक साबित होगी। यह स्थिति किसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। किसानों को अब मौसम के साफ होने का इंतजार है।
बेमौसम बारिश ने कृषि गतिविधियों पर सीधा असर डाला है। गेहूं की बोआई का समय नजदीक है लेकिन बारिश से इसमें विलंब होगा। सरसों की फसल के लिए भी यह बारिश नुकसानदेह मानी जा रही है। हालांकि, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि वर्तमान मौसम फसलों के लिए सही ही है।
विज्ञापन
नदियों के जाल ने वायु प्रदूषण से बचाया
जिले में एनसीआर की ओर से आने वाली प्रदूषित हवाओं को गंगा के ऊपर हवा में नमी रोक देती है। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में 16 प्राकृतिक नदियां हैं। वहीं एक ओर गंगा है तो दूसरी ओर पहाड़ों की शृंखला है। इसलिए जहां पड़ोसी जनपदों में एक्यूआई 200 से ज्यादा चल रहा है। वहीं जिले में एक्यूआई मात्र 117 ही है।