{"_id":"6af8b4f840d0679aeb01267b","slug":"the-second-day-of-the-chhath-festival-concludes-with-the-kharna-ritual-bijnor-news-c-27-1-bij1029-195469-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खरना पूजन के साथ छठ महापर्व का दूसरा दिन संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खरना पूजन के साथ छठ महापर्व का दूसरा दिन संपन्न
विज्ञापन
स्योहारा। अवध शुगर मिल की भूड़ कॉलोनी में छठ महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को छठ पूजा के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से खरना पूजन किया। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना की। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खरना पूजन किया गया। इस दौरान गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया। भूड़ कॉलोनी में छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बेबी देवी, रीना देवी, संध्या देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी, रमिता देवी, उमा देवी और नीतू देवी सहित कई महिलाएं श्रद्धाभाव से छठ पूजा की परंपराओं का निर्वहन कर रही हैं।
-अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य
रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं शाम के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके लिए अवध शुगर मिल की भूड़ कॉलोनी, एटीएम कॉलोनी और पुरानी भूड़ कॉलोनी में कृत्रिम सरोवर बनाए गए हैं। सरोवरों को साफ-सुथरा कर पूजा के लिए तैयार किया गया है। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा।