फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Video of government ration blackening of wheat goes viral

सरकारी राशन का गेहूं ब्लैक करने का वीडियो वायरल

Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Video of government ration blackening of wheat goes viral
स्योहारा। सरकारी मोहर लगी गेहूं की बोरियों को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर ले जाते हुए दो युवकों का विडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर सरकारी राशन की काला बाजारी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव मकसूदपुर में एक ट्रैक्टर ट्राली में सरकारी मोहर लगी गेहूं की बोरियों को ले जाते हुए दो युवकों का विडियो वायरल हो रहा है। गांव के मोहम्मद नसीम, मुन्नू, अब्दुल लतीफ, नरोत्तम सिंह, नत्थू सिंह, नंद किशोर सिंह आदि का कहना है की वायरल वीडियो में जो दो युवक सरकारी मोहर लगी गेहूं की बोरियों को लेकर जा रहे हैं, वह पास के गांव के ही रहने वाले है। आरोप है कि जिन गेहूं की बोरियों को ये युवक लेकर जा रहे हैं, वे गांव की राशन की दुकान की है। आरोप है कि गांव का राशन डीलर सरकारी राशन ब्लैक में बेच देता है। कार्डधारक डीलर से राशन लेने जाते हैं तो वह मना कर देता है। उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी एसडीएम सहित उच्च अधिकारियों को देते हुए राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, राशन डीलर अनीत कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed