फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   VHP, Bajrang Dal burnt effigies of terrorism

विहिप, बजरंग दल आतंकवाद का पुतला फूंका

Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
VHP, Bajrang Dal burnt effigies of terrorism
विहिप, बजरंग दल आतंकवाद का पुतला फूंका
विज्ञापन

धामपुर। विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगीना चौक पर एकत्र होकर कश्मीर में पाकिस्तानी प्रेरित आतंकियों द्वारा हिंदुओं की हत्या करने पर पाकिस्तानी झंडा व आतंकवाद का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक के जैसे हालात होने लगे हैं। चुन-चुनकर हिंदुओं की हत्याएं की जा रहीं हैं। यह सब सीमा पार के पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है। बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। संगठन के पदाधिकारियों ने लगातार हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में नगीना चौराहा पर पाकिस्तान का झंडा पैरों में रौंदकर आग के हवाले कर दिया। आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान काफी देर तक हाईवे जाम होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला उपाध्यक्ष चौधरी अरुण प्रताप चौधरी, बजरंग दल जिला संयोजक जितेंद्र कुमार, उज्जवल रस्तोगी, अतुल सैनी, अजय राजपूत, राम सैनी, राजन चंद्रा, दिपांशु शर्मा, रोमित चौहान, मोनू सैनी, सुमित कुमार, अनिकेत कुमार, अभिषेक कुमार, दीपांशु कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed