फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father of CISF personnel shot dead

Bijnor News: सीआईएसएफ के जवान के पिता की गोली मारकर हत्या

Fri, 23 Oct 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Father of CISF personnel shot dead
चांदपुर क्षेत्र के गांव केलनपुर के किसान विजयपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Archive
-रास्ते में खड़े ट्रैक्टर पर पड़ा मिला रक्तरंजित शव, मारी गई दो गोलियां, जमीनी विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/शिवाला कलां। केलनपुर गांव में खेत की जोताई करने गए विजय पाल सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ट्रैक्टर पर ही रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सीने और पीठ में दो जगह गोलियों के निशान पाए गए हैं। पुलिस घटना के पीछे जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। विजय पाल सिंह का बड़ा बेटा लखनऊ सचिवालय में सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात है।
विजयपाल सिंह बुधवार की शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने के लिए घर से निकले थे। रात दस बजे तक घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। रात करीब एक बजे गांव की आबादी से एक किमी दूर जंगल में ट्रैक्टर खड़ा मिला। ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर विजयपाल का लहूलुहान शव एक ओर लुढ़का हुआ था। सीने और पीठ में गोली लगने केे निशान थे। अनुमान है कि आरोपियों ने पहले ट्रैक्टर रुकवाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रैक्टर उनके खेत और गांव के बीच मिला। हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी देहात गौतम राय और सीओ चांदपुर देश दीपक ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीआईएसएफ में तैनात विजय पाल के बेटे मोहित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तीन महीना पहले विजयपाल के छोटे बेटे की सड़क हादसे में जान चली गई थी। इस मामूली अंतराल पर घर में दूसरी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन


कोट
एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि जमीन के विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच चल रही है। फिलहाल हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए स्वाट-सर्विलांस समेत तीन टीमों को लगाया गया है। -गौतम राय, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed