फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Veteran teacher's mountain of broken gum

वयोवृद्ध शिक्षक पर टूटा गम का पहाड़

Sat, 22 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Veteran teacher's mountain of broken gum
वयोवृद्ध शिक्षक पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। सड़क हादसे में बेटी, धेवता व पोती की मौत ने सेवानिवृत्त शिक्षक पर जैसे पहाड़ टूट गया हो। परिवार में गम का माहौल बना हुआ है। हादसे में मौत की खबर से गांव में भी शोक व्याप्त है।

थाना क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी महेंद्र सिंह प्राइमरी स्कूल से वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे व दो बेटी थी। एक बेटी मंजू चौहान बिजनौर में रहती थी। दामाद अशोक कुमार पोस्ट ऑफिस बिजनौर में सेवारत हैं। दो बेटे अवनीश कुमार व रजनीश कुमार उनके साथ गांव स्याऊ में ही रहते हैं। कुछ दिनों पहले बेटी मंजू के पैर में चोट लग जाने के कारण उनका इलाज मुजफ्फरनगर निजी चिकित्सक से चल रहा था। कुछ दिनों से पोती शीतल बिजनौर में ही अपनी बुआ के पास रह रही थी। शुक्रवार को बेटी मंजू (51), धेवता अक्षय (25) व बड़े बेटे अवनीश की पुत्री शीतल (27) मुजफ्फरनगर डॉक्टर के चैकअप कराने अपनी कार से जा रहे थे। मीरापुर थाने के गांव शिकरेड़ा में कार व टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बेटी मंजू, धेवता अक्षय, पोती शीतल की मौके पर ही मौत हो गई। शीतल पास के गांव तिगरी में एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे से शिक्षक महेंद्र सिंह को करीब 80 साल की उम्र में गहरा सदमा लगा है। अक्षय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed