फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vegetable brokers closed the market and demonstrated

सब्जी आढ़तियों ने मंडी बंद कर किया प्रदर्शन

Sat, 22 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vegetable brokers closed the market and demonstrated
सब्जी आढ़तियों ने मंडी बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर सब्जी आढ़त व फुटकर ऐसोसिएशन ने शुक्रवार को आढ़त बंद रख कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रशासन ने सब्जी मंडी को एक बार फिर बड़ी मंडी से हटाकर नगर के बाहर शिफ्ट कराने के आदेश कर दिए हैं। पिछली बार भी मंडी को केएम इंटर कॉलेज के मैदान में शिफ्ट कर दिया था। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था। जब तक स्थाई निदान नहीं होगा। उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
पिछले दिनों बड़ी मंडी में कई लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। माना जा रहा है कि बड़ी मंडी में स्थित सब्जी मंडी के लगने से ऐसा हो रहा है। गैर प्रदेशों से भी आढ़तियों का माल आता जाता रहता है। बड़ी मंडी के निवासियों ने एसडीएम से शिकायत कर यहां से सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट कराने की मांग की थी। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने इस मामले में तीन दिन पहले ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि एसडीएम ने आदेश दिया था कि 21 मई से किसी भी दशा में बड़ी मंडी में सब्जी मंडी नहीं लगेगी। किसी ने आदेशों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सब्जी आढ़त ऐसोसिएशन के पदाधिकारी अन्यत्र जाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने एसडीएम के आदेश के विरोध में सब्जी मंडी लगानी बंद कर दी। कहा कि एसडीएम ने पिछले साल भी सब्जी मंडी को यहां से हटवाकर केएम इंटर कालेज के मैदान में शिफ्ट करा दिया था। जहां उन्हें काफी नुकसान हुआ था। जब वे मंडी शुल्क देते हैं। तो वह यहां से कहीं और शिफ्ट नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आढ़त ऐसोसिएशन और फुटकर सब्जी ऐसोसिएशन ने सब्जी मंडी को बंद कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष खुशीराम सैनी, राजू कुमार, सुरेंद्र बॉबी, अबरार, सोनू, होशराम सैनी आदि रहे।

मंडी के बंद होने से सब्जी की कमी
धामपुर। सब्जी मंडी बंद होने से लोगों को सब्जी नहीं मिली। ठेला विक्रेताओं ने सब्जी का टोटा होने के कारण फेरी लगाकर महंगे दामों में बेची। ऐसा रहा तो नगर में कमी पड़ जाएगी। लोगों ने एसडीएम से समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed