फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vedas are the storehouse of God's voice and divine knowledge: Rama Shankar

Bijnor News: गायत्री शक्तिपीठ में वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का शुभारंभ हुआ

Sun, 27 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vedas are the storehouse of God's voice and divine knowledge: Rama Shankar
नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में वेद की स्थापना करते गायत्री साधक। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ में वेद पूजन और कलश यात्रा के साथ वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

शांतिकुंज के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ की ओर से 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलने वाले वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ हुई कलश यात्रा जयनगर होते हुए पं. श्रीराम शर्मा आचार्य उपवन में संपन्न हुई। शांतिकुंज प्रतिनिधि रमाशंकर पटेल ने कहा कि वेद ईश्वर की वाणी और दिव्य ज्ञान के भंडार हैं। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को आदर्शनगर निवासी विनोद चौहान के आवास पर सामूहिक गायत्री यज्ञ व वेद स्थापना कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान नजीबाबाद के कई मोहल्लों में यज्ञ, दीप यज्ञ और वेद पूजन कार्यक्रम होंगे।

रविवार को कमल शर्मा, हरीश शर्मा, कामेश शर्मा, सारिका अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, सत्यपाल राजपूत, प्रवीण पटेल, अवधेश त्रिपाठी, प्रज्ञा पटेल, रामदास पंत, आशा, राधा,गोविंद कुशवाहा, गंगासागर, अमृतांशी ने पूजन के साथ वेदों की स्थापना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed