फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vat Savitri fast kept for husband's longevity

पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत

Fri, 22 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vat Savitri fast kept for husband's longevity
पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत
विज्ञापन

बिजनौर। सुहागिनों ने वट सावित्री पर्व पर अपने पति की दीर्घायु के लिए उपवास किए। इस अवसर पर सुहागिनों ने बायना निकालकर बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुहागिनों ने सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण किया।

प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री पर्व मनाया जाता है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां पति की लंबी आयु एवं सभी प्रकार की सुख समृद्धियों की कामना करती हैं। इस दिन स्त्रियां व्रत रखकर रोली और अक्षत चढ़ाकर वट वृक्ष पर कलावा बांधती हैं तथा उसकी परिक्रमा करती हैं। शुक्रवार को जिले में वट सावित्री पर्व सादगी से मनाया गया। सुबह सवेरे उठकर महिलाओं ने स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने अपने घरों में पकवान बनाए। इसके बाद महिलाओं ने बायना निकालकर अपने बुजुर्गों को दिया और चरण स्पर्श कर उनसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व सुहागिनों ने सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण किया। इसके उपरांत सुहागिनों ने अपने व्रतों का परायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed