{"_id":"580671414f1c1b642e703eff","slug":"valmiki-fanfare-procession-taken-out-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर में धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर में धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिलं झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले चांदपुर में वाल्मीकि शोभायात्रा समिति चांदपुर क ी ओर से आयोजित में नगर में महर्षि की शोभायात्रा सुंदर झांकियों और बैंडबाजों के साथ बड़े ही धूमधाम से निकाली गई।
सोमवार की देर शाम महाभारत कालीन देवी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी गोविंद मित्तल ने किया। समिति की ओर से समाजसेवी गोविंद मित्तल को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर सरगम बाजार, बाजार बजरिया, शिव मूर्ति, ढाली बाजार होते हुए मोहल्ला शाहचंदन वाल्मीकि बस्ती में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा सबसे आगे चल रहे अखाड़े में युवा अपने करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। लव-कुश, कृष्ण-यशोदा, शिव पावर्ती, गणेश पार्वती, भारत माता, मां दुर्गा आदि झांकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। यात्रा में राजाराम मदान, राजेंद्र बागड़ी, अमित मदान, सरजू वाल्मीकि , सचिन सूद, रोकी सैलानी, अश्वनी, हिमांशु, कपिल, आदेश, दीपक आदि का सहयोग रहा।