{"_id":"610046ef8ebc3e5878411e67","slug":"vaccine-not-found-people-returned-without-vaccination-bijnor-news-mrt5493141170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली वैक्सीन, बिना टीकाकरण लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली वैक्सीन, बिना टीकाकरण लौटे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण कराने के लिए प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर काफी भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल से लेकर अन्य सभी सरकारी अस्पतालों का यही हाल है। मंगलवार को जिला अस्पताल सहित जनपद के अन्य सरकारी अस्पतालों में कुल 16 सत्र संचालित किए गए। बुधवार को 16 हजार वैक्सीन मिलने की संभावना है।
मंगलवार को जिले में वैक्सीन की आपूर्ति नहीं की गई। लोगों में अब टीकाकरण कराने के प्रति रुझान बढ़ने लगा है। अफसरों के अनुसार बुधवार को मुख्यालय से जिले को कुल 16 हजार डोज मिलने की संभावना है। इसके लिए वाहन भेज दिया गया है। पिछले तीन दिन से एक भी डोज नहीं मिली। मंगलवार को जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने वालों की काफी भीड़ रही। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लोगों में टीकाकरण के प्रति रुझान काफी बढ़ा है। अब टीका लगवाने वालों की कमी नहीं है। करीब एक माह से वैक्सीन की किल्लत चल रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को लखनऊ मुख्यालय से कुल 16 हजार वैक्सीन मिलने की संभावना है। इसके लिए वाहन भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि पूरे जिले में क्लस्टर सत्र संचालित किए जाएं तो हर दिन कम से कम 30 से 35 हजार एंटी कोविड वैक्सीन की आवश्यकता होगी। इस बारे में मुख्यालय को कई बार अवगत कराया जा चुका है। जिले में एंटी कोविड वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। अपनी बारी आने पर जिले के सभी लोग स्वयं को सुरक्षा का टीका अवश्य लगवाएं, जिससे कोरोना संक्रमित होने की संभावना से बचा जा सके।