{"_id":"60d229938ebc3ebb92559b65","slug":"vaccination-first-then-get-exams-nazibabad-news-mrt5440062174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले वैक्सीनेशन, फिर कराएं परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले वैक्सीनेशन, फिर कराएं परीक्षाएं
विज्ञापन
पहले वैक्सीनेशन, फिर कराएं परीक्षाएं
नजीबाबाद। शिक्षा सत्र 2020-21 में स्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने बिना वैक्सीनेशन विश्व विद्यालय की परीक्षाएं आयोजित न करने और परीक्षा का नया पैटर्न वापस लेने की मांग करते हुए तहसील में धरना दिया। विद्यार्थियों की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कार्यालय को सौंपा गया।
युवा समाजसेवी अभिनव अग्रवाल एड., शारिब अंसारी, पारूल गौतम के नेतृत्व में अनेक स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर धरना दिया। हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लिए विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार और रूहेलखंड विश्वविद्यालय से शत प्रतिशत विद्यार्थियों को टीकाकरण कराए बिना विश्वविद्यालय परीक्षाएं आयोजित न कराने की मांग की। परीक्षा संबंधी नए पैटर्न को विद्यार्थियों के भविष्य की दृष्टि से नुकसान दायक बताते हुए इसे लागू न करने की मांग की गई। विद्यार्थियों का तर्क था कि एक विषय का एक पेपर होने से गणित जैसे विषयों में तीन पुस्तकों की एक साथ तैयारी करना विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं होगा। विद्यार्थियों ने अन्य विषयों में भी एक प्रश्न पत्र होने से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में मानसिक तनाव से गुजरने का तर्क देते हुए पुराने पैटर्न पर परीक्षाएं आयोजित करने की मांग की। इस दौरान ऋषभ कुमार, अवनीश, पंकज, लवकुश, प्रियंका, सौरभ, पवनप्रीत कौर, विपुल, अंजना रानी, विकास, यश कुमार, निखिल यादव, अमन राजपूत, राहुल, मोहित, अरशद, सुदर्शन, टिंकू, विनीत आदि मौजूद रहे।