फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uttar Pradesh Transport Corporation Bijnor Depot

दीपावली पर 20 अतिरिक्त बसें चलाएगा डिपो

Thu, 24 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Transport Corporation Bijnor Depot
रोडवेज बस। - फोटो : ?????? ???
दीपावली पर 20 अतिरिक्त बसें चलाएगा डिपो
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो की ओर से रोडवेज बसों की 25 प्रतिशत ट्रिप बढ़ाई जाएंगी। वर्तमान में 300 ट्रिप होती हैं और बढ़ने के बाद से ट्रिप 400 हो जाएंगी। पहले आठ दिन में 2400 किलोमीटर चलने पर चालकों-परिचालकों को 350 रुपये के हिसाब से इनसेंटिव मिलता था, लेकिन इस बार दस दिन की अवधि में 2400 किलोमीटर की दूरी तय करने पर प्रतिदिन के हिसाब से चालकों-परिचालकों को 400 रुपये का भुगतान किया जाएगा। साथ ही वर्कशॉप कर्मचारियों के 700 से बढ़ाकर 1200 रुपये किये गए हैं। अफसरों के अनुसार दिल्ली-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस अवधि में 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

दीपावली पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजनौर डिपो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। परिवहन निगम के बिजनौर स्टेशन पर कुल 116 बसें हैं, इनमें 86 निगम की तथा 30 अनुबंधित हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से हर रूट पर अलग-अलग चार्ट बना है। हर रूट पर बसों के चक्कर डबल कर दिए जाएंगे। दिल्ली-कोटद्वार नेशनल हाइवे वाले रूट पर 20 बसें चलाई जाएंगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। अफसरों के अनुसार इस अवधि में चालकों-परिचालकों और वर्कशॉप कर्मचारियों के इंसेटिंव स्कीम का फायदा दिया जाएगा। इस दौरान चालकों-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि यात्रियों की सुगमता के लिए करीब-करीब हर रूट पर 24 घंटे बसों के संचालन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed