फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Usury: Loan of Rs 1.80 lakh increased to Rs 15 lakh in 18 months, FIR lodged

सूदखोरी : 18 महीने में 15 लाख हो गया 1.80 लाख का कर्ज, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Usury: Loan of Rs 1.80 lakh increased to Rs 15 lakh in 18 months, FIR lodged
बिजनौर। 18 महीना पहले 1.80 लाख रुपये का कर्ज लिया, 4.90 लाख रुपये अदा भी कर दिए लेकिन दस लाख कर्ज फिर भी बकाया रह गया। ब्याज का कुचक्र चलाने वाले सूदखोर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने सूदखोर पर गरीब महिलाओं के शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नजीबाबाद के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि नजीबाबाद का मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रवि शर्मा सूदखोरी का काम करता है। वह बीस से 30 फीसदी तक ब्याज दर से वसूली करता है। डेढ़ साल पहले जरूरत पड़ने पर उसने रवि शर्मा से एक लाख 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से आरोपी को करीब 4.90 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी की ओर से ब्याज सहित करीब 10 लाख रुपये बकाया बताए गए। आरोप लगाया गया है कि 20 जुलाई 2026 को सीओ नजीबाबाद से इस संबंध में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

शिकायत की जानकारी आरोपी को होने के बाद वह 26 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके घर पहुंचा। महिला ने बताया कि उसे पति घर पर नहीं थे। आरोपी रवि शर्मा ने गाली-गलौज करते हुए रिवॉल्वर निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी और गन प्वाइंट पर लेकर तत्काल रुपये देने अथवा चेकबुक लाने के लिए धमकाया। इसके बाद कथित तौर पर तीन चेक जबरन छीनकर आरोपी अपने साथ ले गया। आरोपी ने बाद में चेकों में नौ लाख रुपये की रकम भरकर बैंक से भुगतान कराने का प्रयास किया। हालांकि 27 जुलाई को बैंक को सूचना देकर खाता बंद करा दिया था। इस बीच आरोपी ने नौ लाख रुपये के चेक भी बाउंस करा लिए हैं। आरोप लगाया कि गरीब महिलाओं का शारीरिक शोषण भी करता है। आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी को भी समाज में बदनाम करने की धमकी दी। बता दें कि आरोपी बड़े स्तर पर सूदखोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहूकारी पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। साहूकारी अपराध की श्रेणी में आता है। महिला ने शिकायत पर सूदखोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अगर कोई सूदखोरी की आड़ में उत्पीड़न करता है, तो इसकी शिकायत करें, कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ...केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed