फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Use helmet, officers and employees

हेलमेट का प्रयोग करें अधिकारी व कर्मचारी

Fri, 22 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Use helmet, officers and employees
हेलमेट का प्रयोग करें अधिकारी व कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अधीनस्थों से यातायात नियमों का पालन कराएं। उन्होंने दुपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि जनपद के विभिन्न मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इनमें अधिकांश दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हुए है। उन्होंने कहा कि इन सभी दुर्घटनाओं में मुख्य रूप से हेलमेट का न होना तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज रफ्तार से वाहन का चलाया जाना प्रकाश में आया है। ऐसे में सभी लोगों की सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मोटर वाहन नियमावली के प्रावधानों का अनुपालन कराने में अपना सहयोग प्रदान करें। इससे जहां लोग वाहनों के संचालन के प्रति जागरूक होंगे, वहीं दूसरी ओर असामयिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। डीएम ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी यह सुनिश्चित करायें कि उनके अधीनस्थ दुपहिया वाहन का प्रयोग करते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप करें। कर्मचारियों को इसकी शपथ दिलाई जाएं तथा 10 दिन के भीतर अवश्य रूप से पालन किया जाएं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी करेंगे निरीक्षण
बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के नोडल अधिकारी यशवंत राव भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त 26 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे बिजनौर पहुुंचेंगे। आकस्मिक रूप से दो कार्यालय का निरीक्षण, किसी एक ग्राम में शासन की विभिन्न योजनाओं का सत्यापन करेंगे। आईजीआरएसए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पेंशन की समीक्षा तथा जनता से फीडबैक प्राप्त करेंगे। आयुक्त बिजनौर में ही रात्रि विश्राम कर दूसरे दिन 27 नवंबर को समीक्षा बैठक व भौतिक सत्यापन तथा दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण तथा अनुश्रवण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का करेंगे भ्रमण
बिजनौर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि 23 नवंबर को बिजनौर पहुंचकर निरीक्षण भवन में सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। पूर्वाह्न 11.30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षात्मक बैठक करने के बाद दोपहर दो बजे बिजनौर से शाहजहांपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल बिजनौर द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed