फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over vaccine delayed arrival in Dhampur

वैक्सीन के देरी से पहुंचने से लोगों का हंगामा, उपलब्धता बनाए रखने की मांग उठाई

Sat, 24 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uproar over vaccine delayed arrival in Dhampur
धामपुर सीएचसी में कोबिड 19 टीका लगवाने को अस्पताल में कुर्सी पर बैठे लोग। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड 19 रोधी टीके लगवाने के लिए शनिवार को भीड़ उमड़ पड़ी। सवेरे नौ बजे से टीका लगाया जाना था। वैक्सीन सवा दस बजे पहुंचने के कारण लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने वैक्सीन समय से उपलब्ध कराने के लिए हंगामा एवं प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर के सतीश राणा, सतीश पांडेय, दिनेश कुमार, शशिवाला, हरपाल सिंह, मनोहर सिंह, कैलाशो देवी, सुरेंद्र सिंह, आदेश, फूलवती देवी, संतोष, रेखा, गेंदा सिंह, लालबहादुर सिंह आदि ने बताया कि उनको शुक्रवार को कोविड-19 का दूसरा टीका लगना था। मोबाइल पर आए मैसेज से उन्हें 23 अप्रैल की तिथि मिली थी। शुक्रवार को दिनभर अस्पतालों में वैक्सीन नहीं आने से परेशानी हुई थी। वे आज फिर टीका लगवाने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था बदहाल होने से वैक्सीन शनिवार को भी करीब एक घंटे लेट पहुंची। जिन लोगों के नाम रजिस्टर में लिखे गए उन्हें टीका लगवाने को कार्ड दे दिए। बाकी को फिर किसी और दिन टीका लगवाने का भरोसा देकर चलता कर दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीषराज शर्मा का कहना है कि शनिवार को करीब एक हजार लोगों के लिए टीका है। वैक्सीन क्षेत्र के सभी केंद्रों और उपकेंद्रों को भेज दी है। फिलहाल कोई टोटा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed