फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over use of substandard material in road construction

Bijnor News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर हंगामा

Thu, 29 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar over use of substandard material in road construction
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर हंगामा
विज्ञापन

नहटौर। मोहल्ले में बन रही आरसीसी रोड में घटिया सामग्री लगाने तथा सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप न करने पर मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पालिका ईओ ने ठेकेदार को हड़काते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया।

नहटौर के मोहल्ला जोशियान वार्ड नंबर सात में पालिका की ओर से आरसीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाने व कार्य मानक के अनुरूप न करने का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। सूचना मिलने पर पालिका ईओ ओमगिरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्य में अनियमितता पाई। पालिका ईओ ने ठेकेदार को हड़काते हुए सड़क में निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने के आदेश दिए। ईओ ने कहा कि अगर कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया गया तो ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा। ईओ ओमगिरी के साथ वरिष्ठ लिपिक विशेष कुमार तथा जोशियान मोहल्लों वालों में अनुराग शर्मा, नवनीत शर्मा, विकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, जॉनी जोशी, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed