फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over transformer replacement, two women attempt suicide

Bijnor News: ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर हंगामा, दो महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 29 Nov 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 29 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uproar over transformer replacement, two women attempt suicide
हल्दौर के गांव कूकड़ा इस्लामपुर में ट्रांसफार्मर रखने के विरोध कर रहे ग्रामीणा को ले जाती पुलिस
हल्दौर (बिजनौर)। गांव कूकड़ा इस्लामपुर में करीब सात माह से फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए शनिवार सुबह हंगामा हो गया। जेई गौतम कुमार और पुलिस के सामने एक पक्ष की महिलाएं और ग्रामीण ट्रांसफार्मर को उसी स्थान पर पुनः रखने का विरोध करते हुए उसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

इस दौरान दो पक्षों के बीच नोकझोंक के बीच दो महिलाओं ने खुद पर डीजल उडे़लकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने कनस्तरी छीनकर किसी तरह से महिलाओं को बचाया। छीना-झपटी के दौरान एक महिला दरोगा के ऊपर भी डीजल गिर गया।
विज्ञापन

गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी ओमप्रकाश, धर्मवीर सिंह और लक्ष्मण सिंह सगे भाई हैं। धर्मवीर सिंह के खेत में दो खंभों पर तीन 63 केवी के ट्रांसफार्मर लगे थे। इनमें से दो ट्रांसफार्मर करीब सात माह पूर्व फुंक गए थे, जिससे लगभग 12 किसानों के नलकूप प्रभावित हैं। फसलों की सिंचाई बाधित होने से किसान पिछले छह दिनों से बिजलीघर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई शनिवार को पुलिस बल के साथ ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे। तभी दूसरे पक्ष से आशा, संतोष, मेघराज सिंह, ऋषिपाल सिंह, प्रेमलता, सुजाता, प्रशांत चौहान आदि पहुंच गए और ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
ट्रांसफार्मर को दोबारा उसी स्थान पर रखने का विरोध करते हुए महिलाओं ने अचानक डीजल से भरी कनस्तरी खुद पर उड़ेलते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
उनका आरोप है कि विभाग ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का स्टीमेट तैयार कर चुका है, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही। उधर पुलिस ने कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दूसरे पक्ष के ऋषिपाल, सुमित कुमार, धर्मवीर, ओमप्रकाश और लक्ष्मण के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है।

विद्युत अवर अभियंता गौतम कुमार का कहना है कि स्टीमेट विभाग को भेज दिया गया है, जल्द समाधान किया जाएगा। दूसरा ट्रांसफार्मर पुराने स्थान पर ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed