फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over setting up of Bilai sugar mill center in village Wajidpur

Bijnor News: गांव वाजिदपुर में बिलाई चीनी मिल का सेंटर लगाने पर हंगामा

Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uproar over setting up of Bilai sugar mill center in village Wajidpur
किसानों के विरोध के चलते मिल अधिकारी बैरंग लौट गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल की ओर से गांव वाजिदपुर में तौल सेंटर लगाने के लिए अधिकारियों और किसानों में कई घंटे गहमा-गहमी हुई। किसानों के विरोध के चलते मिल अधिकारी बैरंग लौट गए।


बिलाई चीनी मिल की ओर से गांव वाजिदपुर, कड़ापुर और बाटपुरा तौल सेंटर लगाया जाता है। बाटपुरा सेंटर पर गांव कल्याणपुर के किसान अपना गन्ना डालते है। किसान करीब एक माह से अपने-अपने गांव में बिलाई चीनी मिल का गन्ना खरीद केंद्र स्थापित कराने का विरोध कर रहे हैं। शनिवार की सुबह बिलाई चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक सिताब सिंह, क्षेत्रीय गन्ना निरीक्षक निपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, हल्दौर गन्ना विकास समिति के सचिव ओम प्रकाश सिंह गांव बाजिदपुर में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कराने पहुंचे।
विज्ञापन

इसका किसानों ने विरोध किया। दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। विरोध बढ़ता देख अधिकारी बैरंग लौटे गई। इसके बाद गांव कड़ापुर में किसान शेर सिंह के आवास पर बैठक हुई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बिजनौर तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कांटा लगाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन होगा। इस अवसर पर किसान नेता रोहित कुमार, सहकारी संघ समिति के चेयरमैन छोटन सिंह, महिपाल सिंह, अवनीश कुमार, नितिन कुमार, सोहित कुमार, महेंद्र सिंह, लवी कुमार, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed