फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar over beating the girl who came for court marriage

Bijnor News: कोर्ट मैरिज करने आई लड़की को पीटने पर हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar over beating the girl who came for court marriage
नजीबाबाद कोर्ट परिसर में युवती के मामा को पीटते अ​धिवक्ता।
अधिवक्ताओं का लड़की के मामा को पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

फोटो-28एनजेडबी12ए और 12बी

नजीबाबाद। अधिवक्ता के चेंबर में कोर्ट मैरिज करने आयी युवती को परिजनों द्वारा पीटने पर वकीलों ने लड़की के मामा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।


क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ तीन कक्षीय न्यायालय परिसर में कोर्ट मैरिज के लिए आई हुई थी। युवती एक अधिवक्ता के चेंबर में बैठी थी तभी अचानक सूचना मिलने पर युवती के परिजन वहां पर आ पहुंचे। बताया जाता है कि युवती के परिजनों ने आते ही युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के नूरपुर निवासी मामा ने अधिवक्ता से भी अभद्रता की। अधिवक्ता से अभद्रता की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। अधिवक्ताओं ने युवती के मामा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। न्यायालय परिसर में कुछ समय हंगामे की स्थिति रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवती का मामा वहां से फरार हो चुका था। अधिवक्ताओं का आरोप था कि चेंबर में घुसकर युवती के परिजनों ने युवती से जबरन मारपीट की। रोकने पर अधिवक्ता से भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed