फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar of kanwariyas on stopping postal kanwar

Bijnor News: डाक कांवड़ रोकने पर कांवड़ियों का हंगामा

Sun, 23 Jul 2023 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar of kanwariyas on stopping postal kanwar
बिजनौर, कोतवाली देहात। डाक कांवड़ लेकर जा रहे जत्थे को कोतवाली देहात पुलिस ने कांवड़ की अधिक ऊंचाई का हवाला देकर रोक लिया। जिस पर कांवड़ियों ने हंगामा कर कर दिया। हालांकि बाद में कांवड़ की ऊंचाई मापी गई, जिसके बाद कांवड़ियों को जाने दिया गया।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर को मेरठ के कावड़ियों का एक जत्था कोतवाली देहात से जा रहा था। जैसे ही जत्था थाना कोतवाली देहात के सामने पहुंचा तभी थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डाक कावड़ की ऊंचाई अधिक देख जत्थे को रोक लिया। जत्थे में मौजूद गौरव सैनी, विकास सैनी, सैंकी सैनी, विशाल सैनी ने पुलिस कर्मियों से कहा कि उनके डाक कावड़ की ऊंचाई सरकारी मानक के अनुसार है।
विज्ञापन

इस दौरान कावड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कावड़ियों ने पुलिसकर्मियों को नोएडा पुलिस का एक आदेश भी मोबाइल में दिखाया जिसमें बताया गया था कि डाक कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट तथा चौड़ाई 8 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके बाद डाक कावड़ की ऊंचाई नापी गई। ऊंचाई मानक के अनुसार मिलने पर पुलिस ने कावड़ियों के जत्थे को जाने दिया। एसएसआई उमेश चंद ने बताया कि देखने में डाक कांवड़ ऊंची लग रही थी इसलिए जत्थे को रोककर डाक कांवड़ की ऊंचाई नापी गई। ऊंचाई मानक के अनुसार मिलने पर कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया। इस दौरान सौरभ सैनी, अमित सैनी, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed