{"_id":"64bc249b5ed982bf3e050af4","slug":"uproar-at-the-power-station-in-protest-against-the-power-cut-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-7491-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन
बिजनाैर, पैजनिया। भीषण गर्मी में पिछले पांच दिन से बाधित विद्युत आपूर्ति से गुस्साए ग्रामीणों ने पैजनिया बिजलीघर पर हंगामा किया। पुलिस और विभागीय अधिकारियों के शनिवार शाम तक आपूर्ति सुचारू करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
नहटौर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के निकट रखे 100 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पिछले पांच दिन से आधे पैजनिनया गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत निगम द्वारा दो बार ट्रांसफार्मर बदला भी गया, लेकिन वह लगने के कुछ ही मिनटों में फिर खराब गया। पांच दिन से भीषण गर्मी का दंश झेल रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध शुक्रवार की रात्रि टूट गया। शुक्रवार रात्रि करीब नौ बजे ग्रामीण इकठ्ठे होकर पैजनिया बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शनिवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया की ओवरलोडिंग के कारण लगाने के कुछ ही समय बाद दो ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। सर्वे के उपरांत ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 से 125 केवी कर दी गई है। शनिवार शाम तक गांव की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हंगामा करने वाले ग्रामीणों में अनिल, अमन, पुष्पराज, कलीराम, पंकज त्यागी, रोहताश पाल, विनीत त्यागी, संजय त्यागी, सुनील कुमार, विपिन, निरंजन सिंह, रवि, रमन त्यागी आदि शामिल रहे।