फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uproar against contract sweepers for cleaning inspectors

ठेका सफाई कर्मियों का सफाई निरीक्षक खिलाफ हंगामा

Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar against contract sweepers for cleaning inspectors
ठेका सफाई कर्मियों का सफाई निरीक्षक खिलाफ हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। पालिका में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक पर अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पालिकाध्यक्ष के सामने हंगामा किया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने किसी तरह से मामले को शांत किया। पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक को ठेका सफाई कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।

ठेका सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेेतृत्व में सफाई कर्मचारी सोमवार को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई निरीक्षक का व्यवहार उनके साथ अच्छा नहीं है। वह बार-बार उन्हें अपमानित करने का प्रयास करते है। उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया। पर वह किसी की नहीं सुन रहे हैं। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक को मौके पर बुलाया। इस दौरान सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक हुई। पालिकाध्यक्ष ने मामला शांत कराया। पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। जब वह अच्छा व्यवहार करेेंगे। तभी सफाई कर्मचारी भी उनकी सुनेंगे और अच्छा काम करेंगे। एक दूसरे के साथ संतोषजनक व्यवहार करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। पालिकाध्यक्ष के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इस मौके पर अमित, संदीप,, सचिन, संजय, पवन, चंद्रमोर, हेमराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed