फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP : Under engineer shot while cutting electricity connection in Bijnor city

Bijnor: कनेक्शन काटने पहुंचे अवर अभियंता को मारी गोली, मची भगदड़, मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Sat, 13 May 2023 08:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 May 2023 08:57 PM IST
सार

Bijnor News : बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे अवर अभियंता को गोली मार दी गई। वहीं, गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ मच गई। घायल अवर अभियंता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP : Under engineer shot while cutting electricity connection in Bijnor city
बिजनौर में अवर अभियंता को गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में चंदक क्षेत्र के गांव बिलासपुर में बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने टीम पर गोली चला दी। गोली अवर अभियंता दीपक राजपूत के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल अवर अभियंता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब चार बजे नजीबाबाद डिविजन के एसडीओ के नेतृत्व में तीमरपुर बिजलीघर की टीम मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर पहुंची। टीम ने बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम का एक बिजली कनेक्शन काटने के दौरान ग्रामीणों से विवाद हो गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, इस बीच भीड़ में से किसी युवक ने टीम पर गोली चला दी। गोली सीधे तीमरपुर बिजलीघर के अवर अभियंता दीपक राजपूत के पैर में जा लगी। गोली लगते ही अभियंता जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश

गोली चलने की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अवर अभियंता को घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बिजली विभाग ने फोन पर अभी घटना की सूचना दी गई है। लिखित में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: मुजफ्फरनगर में सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed