{"_id":"645f87d4b388ae7a960018a8","slug":"nikay-chunav-supporters-of-bjp-and-independent-candidate-fight-in-muzaffarnagar-and-detains-three-by-police-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: मुजफ्फरनगर में सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: मुजफ्फरनगर में सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे एसएसपी
Sat, 13 May 2023 06:22 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 May 2023 06:22 PM IST
सार
Nikay Chunav 2023 : मुजफ्फरनगर में सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। वहीं, सूचना मिलने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नवीन मंडी मतगणना स्थल पर सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान वहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। उधर, सूचना मिलने पर एसएसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
बताया गया कि शहर पालिका सीट पर कांटे का मुकाबला चल रहा है। वहीं, वार्ड 36 की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। भाजपा प्रत्याशी पारूल मित्तल और विपक्षी रजनी गोयल के समर्थक आपस में भिड़ गए। घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Result Live: बिजनौर में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, मेरठ में ओवैसी के समर्थकों का विशाल जुलूस
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के तीन समर्थकों को हिरासत में लिया है। दोनों प्रत्याशी दावा कर रहे हैं कि वह चार-चार वोटों से चुनाव जीत गए हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur Nikay Chunav Result: सहारनपुर में भाजपा की बड़ी जीत, आठ हजार वोटों से जीते डॉ. अजय कुमार