फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Panchayat Chunav 2021: Anees Salmani of Bijnor has sold his shops in Mumbai for grame pradhan election for wife

पत्नी को प्रधान बनाने की चाहत में... बेच डाली मुंबई की दुकानें, दिलचस्प है अनीस की पूरी कहानी

Fri, 09 Apr 2021 03:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Apr 2021 03:09 PM IST
सार

  • पत्नी को ग्राम प्रधान बनाने के लिए बेच दीं दुकानें
  • अनीस सलमानी ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया

विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Anees Salmani of Bijnor has sold his shops in Mumbai for grame pradhan election for wife
अनीस सलमानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक व्यक्ति ने पत्नी को ग्राम प्रधान बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। गांव चांदपुर फेरू का अनीस सलमानी मुंबई में पिछले 30 साल से कारोबार कर रहा था। वहां उसने दो सैलून की दुकान भी बना ली थीं। खास बात यह है कि इन दोनों दुकानों को बेचकर अनीस सलमानी पत्नी को चुनाव लड़ाने गांव आ गया है। ग्राम प्रधान की सीट महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए वह पत्नी को चुनाव लड़ा रहा है। महिला के लिए सीट आरक्षित न होती तो वह खुद चुनाव लड़ता।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान बनने के लिए चुनाव लड़ने वालों में होड़ लगी हुई है। ग्राम प्रधान बनने के लिए चुनाव लड़ने वाले हर तरह का दांव खेल रहे हैं। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के गांव चांदपुर फेरू निवासी अनीस सलमानी दो बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिछले पांच साल से वह चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। एक एक वोटर को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। अनीस सलमानी मुंबई में कारोबार करते हैं। जब भी गांव आए तो गांव वालों के संपर्क में रहे। मुंबई में रह कर मोबाइल फोन के जरिए गांव वालों को अपने से जोड़ते रहे।
विज्ञापन


कोरोना काल में पिछले साल वह गांव आ गए और पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट गए। मुंबई में अनीस सलमानी ने सैलून की दो अपनी दुकानें बना ली थीं। ये उनका बड़ा करोबार रहा। लेकिन पत्नी को ग्राम प्रधान बनाने के लिए उन्होंने इन दोनों दुकानों को बेच दिया है। गांव वालों से कहा कि अब वह गांव से नहीं जाएंगे और गांव में ही कोई कारोबार करेंगे। गांव की सीट महिला के लिए आरक्षित है इसलिए अनीस सलमानी ने चुनाव मैदान में अपनी पत्नी को उतारा है। सीट सामान्य होती तो वह खुद चुनाव लड़ते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना के मरीजों पर स्टडी: सामने आई ये दो बड़ी बातें, सभी के लिए जानना बहुत जरूरी

अनीस का कहना है कि इस बार उन्होंने पत्नी को ग्राम प्रधान बनाने की तैयारी कर ली है। गांव में करीब 1400 मतदाता हैं। सभी के वह संपर्क में हैं। सभी वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश में लगे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed