फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: The lover committed suicide by hanging himself, the girlfriend also committed suicide

UP News: प्रेमी ने फंदे पर लटककर जान दी, खबर मिलते ही प्रेमिका ने भी सुसाइड की, शादी को राजी नहीं थे परिजन

Mon, 26 May 2025 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 May 2025 10:34 PM IST
सार

बिजनौर के दानिश की ननिहाल अमरोहा में है। वहीं की एक लड़की शमा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे, इस कारण दानिश परेशान था। इसी के चलते यह दुखद घटना हो गई।

विज्ञापन
UP News: The lover committed suicide by hanging himself, the girlfriend also committed suicide
दानिश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ननिहाल के गांव की रहने वाली प्रेमिका से निकाह का सपना पूरा नहीं होने पर युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में युवक का शव लटका मिला। वहीं उसकी मौत की खबर सुनकर अमरोहा में प्रेमिका ने भी जान दे दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

नूरपुर थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव कासमपुर बिल्लोच में दानिश (23) पुत्र मुस्तकीम का शव निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर जानकारी जुटाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश ने गले में बिजली के तार का फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मंशा जता रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने पोस्टमार्टम कराने के लिए कह दिया। देर शाम शव के गांव पहुंचने पर उसे सुपुर्द खाक कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। वह पढ़ाई के साथ-साथ लकड़ी कारीगर का काम करता था। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

उधर बताया गया कि दानिश के बाएं हाथ पर एक लड़की का नाम गुदा हुआ था। वह दानिश के ननिहाल के गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिवार वाले राजी नहीं हुए। 
 

बताया गया कि दानिश की मौत की खबर सुनने के बाद जनपद अमरोहा के थाना अमरोहा देहात के गांव जौहडी हाबिदपुर निवासी शमा ने भी आत्महत्या कर ली। हालांकि मामला थाने तक नहीं पहुंचा। उक्त गांव के प्रधान सत्तार का कहना है कि बीमारी के चलते शमा की मौत हुई है। एसपी देहात विनय कुमार ने बताया कि सूचना है कि युवक की मौत के बाद अमरोहा में रहने वाली उसके प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली है। देर शाम प्रेमिका की मौत की भी पुष्टि हो गई। 

यह भी देखें...
Meerut: युवक का जेंडर चेंज कराकर बनाया लड़की, फिर कर ली शादी, अब किशोरी को लेकर फरार हो गया पति    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed