फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man's gender was changed to a girl, then he got married, now the husband absconds with girl

Meerut: युवक का जेंडर चेंज कराकर बनाया लड़की, फिर कर ली शादी, अब किशोरी को लेकर फरार हो गया पति

Mon, 26 May 2025 10:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 May 2025 10:18 PM IST
सार

हापुड़ के रहने वाले लड़के और मेरठ के युवक के बीच प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन इससे पहले हापुड़ के लड़के का ऑपरेशन से जेंडर चेंज कराया गया। अब मेरठ का युवक एक किशोरी को लेकर चला गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Meerut: A young man's gender was changed to a girl, then he got married, now the husband absconds with girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ani

विस्तार

हापुड़ की एक पीड़ित ने पति पर किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पति, देवर व ससुर ने उसका जेंडर जबरन चेंज कराकर शादी कराई थी। इससे पहले वह लड़का थी। प्यार के कारण वह जेंडर चेंज कराने पर सहमत हो गया था। इसके बाद भी उसके साथ धोखा किया गया। पीड़ित सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

 

हापुड़ के एक गांव निवासी ने एसएसपी ऑफिस पर तहरीर देते हुए बताया कि वह ढाई साल से हापुड़ निवासी एक युवक के संपर्क में आया था। तब वह लड़का था। दोनों के बीच प्यार हो गया। उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया और लड़की बन गया। 
थी। इसके बाद करीब आठ माह पूर्व दोनों ने शादी कर ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पति भजन मंडली में काम करता है। इस दौरान उसके पति की जानी क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती हो गई थी। उसका पति अपने दोस्त की नाबालिग बहन को लेकर चला गया। इसकी शिकायत किशोरी के परिजनों ने पत्नी और पुलिस से की। 

 
विज्ञापन

पीड़िता शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें...
Meerut: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले, मेरठ में लगेगी ऐसी मशीन, जिससे बनेगा कूड़े से सोना    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed