फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News Road Accident An unknown vehicle hit a scooter and a bike In Bijnor

UP Road Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की मौत; दो घायल

Fri, 26 Jul 2024 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
UP News Road Accident An unknown vehicle hit a scooter and a bike In Bijnor
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव आसफाबाद चमन के पाल कांवड़ियों की बाइक और स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें साथी कांवड़ियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। दो कांवड़िये शिवम (26) और अखिलेश (25) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी पूर्वी और सीओ ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरेली के पनबढ़िया गांव शेरगढ़ का रहने वाला 24 लोगों का जत्था हरिद्वार से कावंड़ लाने के लिए जा रहा था। जिनमें शिवम गंगवार (25) पुत्र नरेन्द्र पाल और अखिलेश (26) पुत्र ओमप्रकाश बाइक से थे, उत्कृष्ट पुत्र अहिवरण और रामबहादूर पुत्र सोमपाल स्कूटी से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही यह लोग रात में दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव आसफाबाद चमन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। चारों गम्भीर रूप से घायल हो गए। साथी कांवड़ियों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने शिवम और अखिलेश को मृत घोषित कर दिया।
 

अन्य दोनों कांवड़ियों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल और सीओ अंजनी कुमार, कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह सीएचसी पहुंचे। अधिकारियों ने घायल कांवड़ियों का हालचाल जाना। इस संबंध में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कांवड़ियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed