फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Fear of murder of missing youth in Bijnor, search is on in Ganga

Bijnor: लापता युवक की हत्या की आशंका, गंगा में तलाश जारी, प्रधानपति समेत कई युवकों से चल रही पूछताछ

Fri, 17 Jun 2022 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Jun 2022 07:44 PM IST
सार

लापता युवक के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रधानपति समेत कई युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
UP News: Fear of murder of missing youth in Bijnor, search is on in Ganga
बिजनौर में लापता युवक की तलाश जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में पांच दिन से लापता युवक के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका सता रही है। वहीं शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाए गए प्रधानपति ने हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई। जिस पर पुलिस ने गंगा में गोताखोरों की मदद से लापता युवक को तलाशने का प्रयास किया। उधर, ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर मामले में जल्द खुलासा करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुजान का रहने वाला उमंग (20) पुत्र दिनेश 13 जून को अचानक लापता हो गया। जिसकी 15 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उधर, परिवार वालों ने 13 जून की रात 11 बजे प्रधानपति के संग देखे जाने की बात पुलिस को बताई थी। साथ ही प्रधानपति पर ही गायब करने का शक जाहिर किया गया। यूं तो पुलिस कई बार प्रधानपति के घर जा चुकी थी लेकिन गुरुवार को प्रधानपति को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को प्रधानपति ने लापता उमंग की हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने की बात बताई। जिस पर पुलिस ने गंगा में तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की शाम तक लापता युवक का कहीं पता नहीं चल पाया। वहीं प्रधानपति से एसओजी की टीम भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रधानपति पुलिस को गुमराह भी कर रहा है। शव फेंके जाने की दो जगह बदलकर बता चुका है। जिसे लेकर पुलिस भी उलझी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा

उधर, इसी मामले को लेकर थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष जाहिर किया। इसके बाद ग्रामीण एसपी के पास पहुंच गए। जिन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। एसपी ने ग्रामीणों को 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि लापता युवक के मामले में पूछताछ के लिए प्रधानपति को बुलाया गया था। जिसने पूछताछ में हत्या कर शव फेंके जाने की बात बताई। दो बार वह जगह भी बदलकर बता चुका है। फिलहाल एसओजी भी पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में बताए गए स्थान पर गंगा में युवक की तलाश कराई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या भी हुई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed