{"_id":"619e3259d2efa7220c00bb85","slug":"up-news-elderly-watchman-was-burnt-to-death-in-awas-vikas-colony-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: आग लगने से जिंदा जल गया बुजुर्ग चौकीदार, 25 साल से करता था यह नौकरी, दौड़ी शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: आग लगने से जिंदा जल गया बुजुर्ग चौकीदार, 25 साल से करता था यह नौकरी, दौड़ी शोक की लहर
Wed, 24 Nov 2021 06:08 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Nov 2021 06:08 PM IST
सार
बिजनौर में एक बुजुर्ग चौकीदार की जलकर मौत हो गई। बुजुर्ग का शव अधजला मिला है। वहीं चौकीदार की मौत से कॉलोनी में शोक की लहर दोड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद में आवास विकास कॉलोनी में चौकीदारी करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। लोगों को इसकी जानकारी बुजुर्ग की मौत होने के बाद बुधवार को लगी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं बुजुर्ग की मौत से कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर के रहने वाले विशम्बर सक्सेना (70) पुत्र सुकवासी बिजनौर शहर की आवास विकास कॉलोनी में चौकीदारी करते थे। पिछले 25 सालों से रात को सीटी बजाकर लोगों को सचेत करना उनकी जिम्मेदारी थी। विशम्बर सक्सेना ने रहने का ठिकाना आवास विकास कॉलोनी के खाली पड़े एक आवास को बनाया हुआ था। मंगलवार की रात साढ़े बारह बजे उसने कॉलोनी में घूम-घूमकर सीटी बजाई थी, इसके बाद वह जाकर सो गया था।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चौकीदार कमरे में मृत पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी संदीप ने मौके पर जाकर देखा तो चौकीदार का अधजला हुआ शवा नीचे पड़ा हुआ था। बिस्तर और कमरे में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो चुका था। आशंका जाहिर की गई कि रात में किसी वक्त मोमबत्ती या अन्य किसी वजह से बिस्तर में आग लग गई। आग लगने से जलकर चौकीदार की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
वहीं बुधवार सुबह रिश्ते का एक धेवता चौकीदार के पास पहुंचा तो मामले की जानकारी हो सकी। बताया कि बुजुर्ग परिवार में अकेला था, जिसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि जिस कमरे में चौकीदार सोया था, वह अंदर से बंद था। रात में किसी समय बिस्तर में आग लग गई। जिससे जलकर चौकीदार की मौत हो गई। आग कैसी लगी, यह जानकारी नहीं हो सकी है।