Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diabetes is a silent killer, striking at an increasingly early age.

Bijnor News: साइलेंट किलर है मधुमेह, कम उम्र में ही दे रही दस्तक

Sat, 14 Nov 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Diabetes is a silent killer, striking at an increasingly early age.
विश्व मधुमेह दिवस पर विशेष :
विज्ञापन

- जिले में छह माह में खोजे गए 38 हजार मधुमेह रोगी
- खानपान और जीवनशैली से बदलाव से मधुमेह की बीमारी बढ़ रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विश्व मधुमेह दिवस 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। यह बीमारी साइलेंट किलर है, जो शरीर को अंदर से खोखला रही है। खानपान और जीवनशैली में बदलाव होने से मधुमेह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र में ही युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। लगातार मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिले में पिछले छह माह में 38341 मधुमेह रोगी खोजे गए हैं।
मधुमेह ही तमाम बीमारियों की जननी है। बिगड़ते खानपान की वजह से मधुमेह की रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग कैलोरी अधिक मात्रा में ले रहे हैं। जबकि उतनी कैलोरी खर्च नहीं रहे हैं। जिसकी वजह से कम उम्र में ही मधुमेह दस्तक दे रही है। मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी पर मरीजों की जांच की गई। सत्र 2025-26 में अप्रैल से अक्तूबर तक 8,55,437 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 38,341 लोगों में मधुमेह की पुष्टि हुई। जिनका इलाज चल रहा है। डॉ. समीर भटनागर ने बताया कि हर साल करीब 50 हजार मधुमेह रोगी मिल रहे हैं। 30 साल से अधिक आयु के लोगों को डायबिटीज का खतरा है।
विज्ञापन


मधुमेह के प्रमुख लक्षण
- बार-बार पेशाब आना
- अत्यधिक प्यास और भूख लगना
- बिना कारण वजन कम होना
- लगातार थकान एवं कमजोरी
- धुंधला दिखाई देना
- घाव देरी से भरने की समस्या
- हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन

मधुमेह से ऐसे करें बचाव
-नियमित रूप से ब्लड शुगर एवं एचबीए1सी की जांच कराएं -संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें
-चीनी, मिठाई और मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें
-प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें
-अपने वजन को नियंत्रित रखें और पर्याप्त नींद लें
-तनाव कम करने के लिए योग एवं ध्यान अपनाएं
-चिकित्सक की सलाह से नियमित दवाइयां लें
-पैरों की नियमित जांच एवं देखभाल करें
-आंख, किडनी, हृदय और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाते रहें

इन लोगों को बरतनी चाहिए विशेष सावधानी
-परिवार में मधुमेह का इतिहास होने पर-अधिक वजन या मोटापे से ग्रसित व्यक्तियों सचेत रहें
- हाई ब्लड प्रेशर एवं कोलेस्ट्रॉल के मरीज ध्यान रखें
- 35 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति सावधानी बरतें
- प्रीडायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति ध्यान रखें
-- इंसुलिन की कमी से होती है बीमारी: डॉ. पंकज त्यागी
जनरल एवं डायबिटीज केयर फिजिशियन डॉ. पंकज त्यागी ने बताया कि शरीर में इंसुलिन की कमी से मधुमेह हो रही है। इंसुलिन शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने वाला एक महत्वपूर्ण हार्मोन है। कुछ मरीजों में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता। अग्नाशय में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। जिसकी वजह से इंसुलिन नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- वर्जन :
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह जांच और उपचार की सुविधा है। इस साल छह माह में 38 हजार ज्यादा मधुमेह रोगी खोजे गए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सही खानपान, नियमित व्यायाम, समय पर जांच और उचित उपचार से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed