फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: In Bijnor, a fruit seller was caught spraying acid on water chestnuts, uproar

UP:बिजनाैर में सिंघाड़े पर तेजाब छिड़क रहे फल विक्रेता को पकड़ा, हंगामा, जांच पड़ताल में हुआ ये खुलासा

Wed, 09 Oct 2024 05:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Oct 2024 05:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में ठेले पर सिंघाड़े बेच रहे फल विक्रेता को सिंघाड़े पर तेजाब छिड़कते हुए पकड़ लिया गया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं खाद्य विभाग ने सिघाड़े के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
UP: In Bijnor, a fruit seller was caught spraying acid on water chestnuts, uproar
आरोपी फल विक्रेता, दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के बाजार में सिंघाड़े पर तेजाब छिड़कते देख लोगों ने विक्रेता इरशाद पकड़ लिया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस विक्रेता को पकड़कर थाने ले गई। खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार शंभू दयाल बिल्डिंग के पास इरशाद ठेले पर सिंघाड़े बेच रहा था। वहां से गुजर रहे लोगो ने सिंघाड़ों के ऊपर एक बोतल से तरल पदार्थ छिड़कते हुए देखा तो जानकारी ली। उसने बताया कि सिंघाड़े को साफ करने के लिए तेजाब छिड़क रहा हूं।
विज्ञापन


यह भी देखें: Bijnor Case: दो महीने के बच्चे को मां ने मार डाला, दिल दहला देगी ये वारदात | UP Crime |Amar Ujala UP
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात सुनकर लोगों ने इरशाद को पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इरशाद को पुलिस ठेले सहित थाने ले गई। सूचना पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सिंघाड़े का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।

सिंघाड़े पर छिड़कने वाले तरल पदार्थ की जांच की गई है। जांच में तरल पदार्थ तेजाब और यूरीन नहीं पाया गया है। यह सिर्फ सिंघाड़ा साफ करने का केमिकल है। दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। ...संग्राम सिंह, सीओ सिटी, बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed