फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP farmers getting the most expensive electricity in India: Jayant

भारत में यूपी के किसानों को मिल रही सबसे महंगी बिजली : जयंत

Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP farmers getting the most expensive electricity in India: Jayant
- रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत ने रायपुर बेरीसाल से किया समरसता अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

- सभा में बोले जयंत, मुफ्त बिजली देने के नाम पर धोखा कर रही सरकार
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी



चंदक/मंडावर/बिजनौर। मुफ्त बिजली देने के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है। बिजली बिल जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सबसे महंगी बिजली भारत में यूपी के किसानों को मिल रही है। यह कहते हुए चौधरी जयंत सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए बोले कि सरकार किसान आंदोलन को कुचल रही है।
शनिवार को समरसता अभियान के तहत रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए बिजनौर पहुंचे। बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड पहुंचने पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांव रायपुर बेरीसाल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने के नाम पर धोखा कर रही है, मुफ्त बिजली तो नहीं दी बल्कि किसानों पर बिजली बिल जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश के किसानों को मिल रही है। केंद्र सरकार स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का भ्रम फैला रही है। बोले कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल किसानों की फसल पर लागत मूल्य में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, मगर सरकारों ने मात्र कुछ फसलों के दामो में नाम मात्र की बढ़ोत्तरी की है।सरकार किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है। आंदोलन कारियों पर मुकदमे लगाकर उन्हें जेल में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता जगराम सिंह और संचालन सुरेश आर्य ने किया। सभा में रालोद के पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र पवार, पूनम चौधरी, मास्टर इंद्रमणि सिंह, रालोद नेता आरके सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, डॉ. नीरज चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रायपुर बेरीसाल के अलावा चौधरी जयंत ने फजलपुर, मंडावर, इनामपुरा, मुदफरा, बेगावाला में भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed